क्या Suryakumar Yadav अपने कोच की संकट की घड़ी में साथ खड़े होंगे?




ऐसा लगता है कि ख़ुशी और दुख का चोली दामन का साथ है। कभी आप दुखी हो रहे होते है, तब अंधेरे में आशा की एक किरण नज़र आती है। और जब आप जश्न मना रहे होते हैं तो दिल तोड़ने वाली खबर आपको मिलती है। Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) अभी कुछ हफ़्ते पहले आसमान पर थे। मैदान पर जो उन्होंने T20 के वर्ल्ड कप (World Cup) के फाइनल (Final) के आख़िरी ओवर में David Miller (डेविड मिलर) का कैच पकड़ा था, उसके बाद वो पूरे देश के लाड़ले बन गये थे। उसके बाद सोने पर सुहागा हुआ जब उन्हें T20 की टीम इंडिया (Team India) का कप्तान बना दिया गया था। अब वो टीम के साथ श्रीलंका (Sri Lanka) पहुँचे ही थे कि एक बुरी खबर आ गई। वो कोच जिसने Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव)  को Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव)  बनाया, उनके ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। अशोक अस्वालकर (Ashok Aswalkar) 61 साल के हैं और उन्हें उनकी नौकरी से निकाल दिया गया है। उनकी तनख़्वाह 41 हज़ार रुपये थी। वो भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (Bhabha Atomic Research Centre) के मैदान के क्यूरेटर भी थे  और कोच भी थी। इसमें उन्हें 26 हज़ार रुपये मैदान की देखरेख के लिये मिलते थे और 15 हज़ार रुपये कोचिंग के। ये नौकरी वो 1989 से कर रहे थे। यानी पूरे 35 साल। दुख और झटका इतना बड़ा कि उन्होंने ये खबर अपने परिवार के साथ भी साझा नहीं की। पर उन्होंने Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को टेक्स्ट किया। उन्होंने Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को टेक्स्ट करके अपनी स्तिथि बताई। बताया कि वो एक शादी में गए थे और जब लौट के आये तो सब कुछ बदल चुका था। वो कहते हैं कि उनके साथियों का रुख़ बदल चुका था। जब वो अपना रोज़मर्रा का काम शुरू करने लगे तो उनसे कहा गया कि आप अपने घर जाओ। फिर उनसे कहा गया कि एक हफ़्ते के बाद आना। एक हफ़्ते के बाद जब वो ऑफिस पहुँचे तो किसी ने उनसे मुलाक़ात नहीं की। अब Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) अपने कोच के लिए क्या करेंगे। पहले तो हम आपको ये दिखाते हैं कि Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) अपने कोच की कितनी इज़्ज़त करते हैं। आपने तो ये ऐड देखा ही होगा। लेकिन एक बार और देखना तो बनता है। माना ये जा रहा है कि अशोक अस्वालकर (Ashok Aswalkar) सर अब एक प्राइवेट कोचिंग खोलेंगे। Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) को सिखाया है तो बच्चे तो आयेंगे ही। और ये भी पक्का है कि Suryakumar Yadav (सूर्यकुमार यादव) उनकी जिस तरह से होगी मदद करेंगे। आख़िर गुरु दक्षिणा तो बनती है ना।